राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा नेताओं की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने बूंदी में किया प्रदर्शन

Congress
creative common

बूंदी में विरोध प्रदर्शन में शामिल राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के वास्तविक मुद्दों को हल करने की बजाय उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजग के कुछ नेताओं द्वारा की गई ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणियों के खिलाफ शनिवार को यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने के लिए बैरिकेड पार कर लिया, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। कांग्रेस नेता केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित भाजपा नेताओं की अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बूंदी में विरोध प्रदर्शन में शामिल राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के वास्तविक मुद्दों को हल करने की बजाय उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़