सोनिया गांधी ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी

Sonia Gandhi

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।’’

नयी दिल्ली|  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि भारत को उनकी जरूरत है।

मंगेशकर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की महान गायिका लता मंगेशकर के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।’’

पार्टी ने गांधी के हवाले से कहा, ‘‘कई पीढ़ियां उनकी सुरीली आवाज सुनते हुए बड़ी हुई हैं। भारत को उनकी जरूरत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़