सोनिया, गोपाल कृष्ण गांधी ने नीतीश को फोन कर आभार जताया

Congress had word with Nitish after Gopal Gandhi selected as Vise President candidate
[email protected] । Jul 12 2017 2:39PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज आभार प्रकट किया।

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने में सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज आभार प्रकट किया। जदयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि सोनिया ने जदयू अध्यक्ष को फोन करके उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंगलवार शाम नीतीश को फोन किया था। जदयू के प्रमुख महासचिव ने बताया कि 18 विपक्षी पार्टियों की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध चुने गए गोपाल कृष्ण गांधी ने भी फोन पर नीतीश का शुक्रिया अदा किया। जदयू नेता शरद यादव ने मंगलवार को इस संबंध में नयी दिल्ली में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़