राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस ने 5 अप्रैल को बुलाई पार्टी संसदीय दल बैठक

Sonia Gandhi

सूत्रों ने बताया कि संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे। हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सीपीपी की यह पहली बैठक होगी जिस पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होगी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पांच अप्रैल को पार्टी संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और संसद के दोनों सदनों में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि संसद के केंद्रीय कक्ष में मंगलवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय दल(सीपीपी) की बैठक में पार्टी के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतेगी: राहुल गांधी 

हाल में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद सीपीपी की यह पहली बैठक होगी। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ संसद के बजट सत्र में आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़