हिमाचल चुनाव में सोनिया, राहुल, मनमोहन सहित 40 स्टार प्रचारकों को उतारेगी कांग्रेस

Congress releases list of star campaigners for himachal polls

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, सुशील कुमार शिंदे सहित 40 स्टार प्रचारक उतारे जाएंगे।

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, सुशील कुमार शिंदे सहित 40 स्टार प्रचारक उतारे जाएंगे। सत्तारूढ़ कांग्रेस इस पहाड़ी राज्य में अपने शासन को बरकरार रखने के लिए सभी उपायों में जुटी हुई है।

इसी के तहत पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में होने वाली जनसभाओं एवं रैलियों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को प्रचार के लिए उतारा जायेगा। वैसे पार्टी ने राज्य प्रचार समिति की जिम्मेदारी निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया, राहुल, मनमोहन, शीला, आजाद, अंबिका, शिंदे के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के प्रमुख सुखविन्दर सिंह सुक्खू शामिल हैं। साथ ही हरियाणा एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री क्रमश: भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और हरीश रावत भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

हिमाचल चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है। पार्टी ने ही उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी की थी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़