कांग्रेस ने हिमाचल को अपराध भूमि में तब्दील किया: आदित्यनाथ

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 30, 2017 10:10AM
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस ने देव भूमि (हिमाचल प्रदेश) को अपराध भूमि में तब्दील कर दिया है। योगी ने राज्य के लोगों से माफिया राज को खत्म करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
शिमला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस ने देव भूमि (हिमाचल प्रदेश) को अपराध भूमि में तब्दील कर दिया है। योगी ने राज्य के लोगों से माफिया राज को खत्म करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
रविवार को अरकी और हारोली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के शासन के तहत सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार ही बढ़ा है। राज्य में नौ नवंबर को चुनाव होने हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़