UP चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव, हाथरस, रमेश कश्यप की बेटी, लखीमपुर, सोनभद्र इत्यादि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप बदलाव चाहती हैं तो आप इंतजार मत करिए।
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फीसदी सीटें महिलाओं को देगी। हमारी प्रतिज्ञा है कि महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से भागीदार होंगी। इस दौरान उन्होंने लड़की हूं...लड़ सकती हूं का नारा भी दिया।
महिलाओं के लिए लिया निर्णय
बदलाव का इंतजार मत करिए
इसी प्रकार प्रियंका गांधी ने उन्नाव, हाथरस, रमेश कश्यप की बेटी, लखीमपुर, सोनभद्र इत्यादि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप बदलाव चाहती हैं तो आप इंतजार मत करिए। उन्होंने कहा कि घृणा का बोलबाला है, यह गलत है। महिलाएं यह बदल सकती हैं।LIVE: Smt. @priyankagandhi addresses the media in Lucknow.#लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ#40KiShakti https://t.co/55cphxgXDn
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 19, 2021
अन्य न्यूज़














