अमृतसर में इस बार भी कांग्रेस मारेगी बाजी? नवजोत स‍िंह स‍िद्धू लहराते रहे जीत का परचम

navjot singh sidhu
निधि अविनाश । Jan 19 2022 11:56AM

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चन्नी को चमकौर साहिब एससी से अपना उम्मीदवार बनाया है।

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सबकी नजर अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर होगी। जानकारी के लिए बता दें कि, अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पंजाब की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है क्योंकि इस सीट पर नेता नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस विधायक हैं। साल 2017 में कांग्रेस ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। अब देखना यह होगा कि अमृतसर की विधानसभा सीट का रिजल्ट किसी पार्टी के झोली में जाएगा। 

साल 2017 में कांग्रेस ने भाजपा को दी थी करारी हार

बता दें कि, अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर साल 2017 में कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा के राजेश कुमार हनी को करारी शिकस्त दी थी। कांग्रेस ने भाजपा को 42809 मतों के अंतर से हराया था। साल 2017 में अमृतसर में टोटल 60.68 प्रतिशत वोट मिले थे। साल 2017 के बाद अब इस साल के विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है यह तो केवल जनता ही तय कर पाएगी। इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला है और भाजपा के  हरदीप पुरी को 99626 से मात दी थी। बता दें कि, इस सीट से पहला विधानसभा चुनाव साल 1951 में हुआ था जिसमें सरूप सिंह ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 1957, 1962 और 1967 के चुनाव में लगातार तीन बार भारतीय जनसंघ बलदेव प्रकाश विधायक बने रहे। 1969 और 1972 में यह सीट फिर कांग्रेस के हाथ लगी। बता दें कि, सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भाजपा से इस सीट की विधायक भी रह चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे भगवंत मान

तीसरी बार जीत के इरादे से उतरेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चन्नी को चमकौर साहिब एससी से अपना उम्मीदवार बनाया है। सिद्धू को यहां से कांग्रेस का टिकट मिल गया है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी की नजरें भी सिद्धू पर बनी हुई है। वहीं सिद्धू तीसरी बार जीत के इरादे से मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं। केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़