त्रिपुरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,646 हुई, अब तक 30 रोगियों की मौत
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 5 2020 4:10PM
उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी रोगों के चलते यहां अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में भर्ती 65 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई। सिपाहीजाला जिले के सोनापुरा की निवासी महिला मंगलवार को ही संक्रमित पाई गई थी।
अगरतला। त्रिपुरा में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बुधवार को 5,646 हो गई। इसके अलावा दो रोगियों की मौत के साथ मृतकों की तादाद 30 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी रोगों के चलते यहां अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में भर्ती 65 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई। सिपाहीजाला जिले के सोनापुरा की निवासी महिला मंगलवार को ही संक्रमित पाई गई थी।
अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित, अगरतला के मेलारमठ के निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार रात एजीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कैंसर से भी पीड़ित थे। त्रिपुरा में अब भी 1,873 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कुल 3,725 रोगी ठीक हो चुके हैं। 18 रोगी दूसरे राज्यों में चले गए हैं। अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा में अब तक 1,87,851 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है।#COVID19 ৫ আগস্ট, ২০২০ সকাল ৮. টা পর্যন্ত ত্রিপুরায় কোভিড-১৯ এর পরিসংখ্যান:#CoronawatchIndia#IndiaFightsCorona
— PIB in Tripura (@PIBAgartala) August 5, 2020
মোট সংক্রমণ: ৫৬২৮
একটিভ কেইস: ১৮৭৩
সুস্থ্য হয়েছে: ৩৭২৫
মৃত্যু হয়েছে: ৩০@PIB_India
@MoHFW_INDIA
@PIB_Guwahati
@tripura_cmo
https://t.co/Q9oYAbe0ts pic.twitter.com/4b4ZDA7Gp4
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़