दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1707 हुए, मरने वालों की संख्या 42 हुई

 Corona virus cases

पिछले महीने सरकारी अधिकारियों ने उन लोगों को पृथक वास में भेजने का कदम उठाया था जिनका संबंध मार्च में निजामुद्दीन में हुए धार्मिक कार्यक्रम से था। बृहस्पतिवार रात तक शहर में इस घातक वायरस के मामले 1640 थे जिनमें से 38 मरीजों की मौत हो गयी थी।

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी में एक ही दिन में 67 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने एवं उसके चार मरीजों की मौत होने के साथ ही यहां इस महामारी के मामले बढ़कर 1707 हो गये। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन कुल मामलों में से 1080 मरीजों को विशोष अभियानों के माध्यम सेस्वास्थ्य केंद्रों/ अस्पतालों तक लाया गया था। बुधवार तक इस रोग के रोगियों की संख्या इतनी ही थी। पिछले महीने सरकारी अधिकारियों ने उन लोगों को पृथक वास में भेजने का कदम उठाया था जिनका संबंध मार्च में निजामुद्दीन में हुए धार्मिक कार्यक्रम से था। बृहस्पतिवार रात तक शहर में इस घातक वायरस के मामले 1640 थे जिनमें से 38 मरीजों की मौत हो गयी थी। चार और मरीजों की जान चले जाने के कारण यहां इस रोग से मरने वालों की संख्या 42 हो गयी है। अधिकारियों के अनुसार कुल मामलों में 72 मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और एक अन्य देश चला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़