देश में कोरोना का कोहराम जारी, एक दिन में 97,894 नए मामले, संक्रमितों की कुल तादाद 51 लाख के पार

Coronavirus

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे।

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 40,25,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 सितम्बर तक कोविड-19 के कुल 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 11,36,613 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़