कोविड-19 से संक्रमित 29 वर्षीय महिला ने मुंबई के एक अस्पताल में की आत्महत्या

COVID-19

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के की है जब महिला ने वार्ड नंबर 25 के बाथरूम में स्कार्फ से कथित तौर पर फांसी लगा ली।

मुंबई। कोविड-19 से संक्रमित पाई गई 29 वर्षीय महिला ने मध्य मुंबई के नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल में बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के की है जब महिला ने वार्ड नंबर 25 के बाथरूम में स्कार्फ से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मध्य मुंबई के वर्ली की रहने वाली महिला हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी। 

इसे भी पढ़ें: बांद्रा की घटना पर बोले शरद पवार, ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए सरकार कदम उठाए 

उन्होंने बताया कि अन्य मरीजों तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने बाथरूम में उसे फांसी के फंदे से लटके देखा। इस संबंध में अग्रीपाड़ा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी देखें : दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे की लोगों से अपील, घर में रहे सुरक्षित रहें 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़