अस्पताल के कोविड पृथक वास से भाग गयी एक एक महिला , ड्रग बेचते हुए हुई थी गिरफ्तार

covid

पलामू जिले के मेदिनीनगर चिकित्सा महाविद्यालय के पृथक वार्ड से एक महिला भाग गयी जिसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मेदिनीनगर (झारखंड)। पलामू जिले के मेदिनीनगर चिकित्सा महाविद्यालय के पृथक वार्ड से एक महिला भाग गयी जिसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय शंकर ने बताया कि पिछले सप्ताह इस महिला के पास हेरोइन मिली थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: नई टीमों में वैश्विक रुचि दर्शाती है कि आईपीएल सबसे बड़ा ‘मेक इन इंडिया’ ब्रांड

उन्होंने बताया कि जांच में वह कोविड-19 से संक्रमित पायी जिसके बाद उसे अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया। शंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह पृथक वार्ड से भाग गयी। पुलिस अधिकारी के अनुसार कुछ ही घंटे बाद उसे उसके मूलगांव पोखराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़