शिमला और कुल्लू में शनिवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी

Shimla

अधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च को शिमला और कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कांगड़ा और सोलन में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और हमीरपुर में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों ने शनिवार को कुछ जिलों में कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील देने का फैसला किया है ताकि लोग दूध और किराने के सामान जैसी जरूरी वस्तुएं खरीद सकें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 28 मार्च को शिमला और कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कांगड़ा और सोलन में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और हमीरपुर में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन जिलों के उपायुक्तों की शुक्रवार को हुई बैठक में कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील देने का फैसला लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़