Cyclone Tauktae : जेपी नड्डा ने लोगों की मदद को लेकर भाजपा नेताओं से बात की

JP Nadda

चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तटवर्ती राज्यों के पार्टी नेताओं से बात की और कहा कि पार्टी के सदस्य लोगों की हरसंभव मदद करेंगे।

नयी दिल्ली। चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तटवर्ती राज्यों के पार्टी नेताओं से बात की और कहा कि पार्टी के सदस्य लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के भाजपा के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने नड्डा के साथ डिजिटल माध्यम से वार्ता में शिरकत की।

इसे भी पढ़ें: आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है भाजपा : अखिलेश यादव

भाजपा अध्यक्ष ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। प्रभावित इलाके के भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए हम हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी से कड़े सवाल पूछे जाएंगे, हमें भी गिरफ्तार करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।’’ आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़