Jaipur में पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

Dead body
ANI Image

अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों ने कानोता तिराहा के पास ठेले पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

जयपुर के कानोता थाने के पास पुलिस ने रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों ने कानोता तिराहा के पास ठेले पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक के हाथ पर लिखे नाम की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान बृजमोहन के रूप में की है। जिस स्थान पर शव मिला वह कानोता थाने के नजदीक है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़