एमपी में बढ़ते कोरोना के बीच बढ़ रहे है मौत के आकड़े, अब तक 5 मरीजो की हो चुकी है मृत्यु

Corona in mp
सुयश भट्ट । Jan 22 2022 12:10PM

इंदौर कोरोना का हॉट स्पॉट केंद्र बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3169 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 11795 सैम्पल्स की जांच की गई, जिसमें 10220 सैम्पल्स की जांच आरटीपीसीआर और 1924 जांचे रेपिड एंटीजन से की गई।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मौतों का सिलसिला जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। ग्वालियर में 5 और सागर में 12 महीने की बच्ची की मौत हुई है। शुक्रवार को 11274 कोविड पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस की संख्या 61 हजार के पार चली गई है।

इंदौर कोरोना का हॉट स्पॉट केंद्र बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3169 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 11795 सैम्पल्स की जांच की गई, जिसमें 10220 सैम्पल्स की जांच आरटीपीसीआर और 1924 जांचे रेपिड एंटीजन से की गई। जिनमें से 20340 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

इसे भी पढ़ें:देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,37,704 नये मामले, 488 मरीजों की मौत 

वहीं राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 2107 कोरोना मरीज मिले। भोपाल में भी एक मौत भी हुई है। राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 10989 पहुंच गई है।

इधर सागर विधायक शैलेंद्र जैन कोरोना संक्रमित आए हैं। पॉजिटिव आने से पहले विधायक नगर मंडल की बैठक में शामिल होने के लिए रामपुरा पहुंचे थे। यहां वह मंडल के कार्यकर्ताओं से मिले थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संक्रमित आने की जानकारी दी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़