हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

flood
ANI

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर के चैन सिंह, चंबा के आदित्य ठाकुर और नूरपुर के संजय तथा उत्तर प्रदेश के प्रदीप वर्मा और चंदन के रूप में हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ से प्रभावित एक जलविद्युत परियोजना स्थल से तीन और शव बरामद होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दो शव बरामद किए गए थे जबकि बृहस्पतिवार को तीन और शव बरामद हुए। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर के चैन सिंह, चंबा के आदित्य ठाकुर और नूरपुर के संजय तथा उत्तर प्रदेश के प्रदीप वर्मा और चंदन के रूप में हुई है। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने से आई बाढ़ के बाद से लापता छह लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़