दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना : मौसम विभाग

Indian Meterological Department

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे हवा में नमी का स्तर 73 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में दिन और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: वायु गुणवत्ता आयोग ने प्रदूषण पर रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाये हैं: केंद्र ने न्यायालय को बताया

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे हवा में नमी का स्तर 73 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ा के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में 354 दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल नवंबर में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़