रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंच कमल का किया उद्घाटन, कहा- बीजेपी सरकार बनाने नहीं बल्कि समाज बनाने के लिए करती है राजनीति

Rajnath Singh
ANI
अभिनय आकाश । Aug 20 2022 5:22PM

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा भारत में जितनी भी राजनितिक पार्टियां हैं उनसे सर्वाधिक भिन्न पार्टी है। अन्य राजनीतिक पार्टियां राजनीति यदि करती हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए करती हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं समाज बनाने के लिए करती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में राज्य भाजपा कार्यालय 'पंच कमल' का उद्घाटन किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज भी उपस्थित रहे। कार्यालय ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना हुआ एक भवन ही नहीं होता बल्कि सकारात्मक संवाद और विचार प्रवाह का केंद्र होता है। कार्यक्रम की रचना होती है तो कार्यालय में होती है, नीतियां बनती हैं तो कार्यालय में बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेना में शामिल होना चाहता था, लेकिन नहीं हो सका: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा भारत में जितनी भी राजनितिक पार्टियां हैं उनसे सर्वाधिक भिन्न पार्टी है। अन्य राजनीतिक पार्टियां राजनीति यदि करती हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए करती हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं समाज बनाने के लिए करती है। कार्यालय ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना हुआ एक भवन ही नहीं होता बल्कि सकारात्मक संवाद और विचार प्रवाह का केंद्र होता है। कार्यक्रम की रचना होती है तो कार्यालय में होती है, नीतियां बनती हैं तो कार्यालय में बनती हैं।

इसे भी पढ़ें: CBI Raid : मनीष सिसोदिया के समर्थन में आये अरविंद केजरीवाल, बीजेपी पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि  हम देश की ऐसी पार्टी हैं जो किसी व्यक्ति के हिसाब से नहीं बल्कि एक सिद्धांत और विचारधारा से चलने वाली पार्टी है। इस पार्टी को खड़ा करने में हज़ारों-लाखों हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं का खून पसीना लगा है। इसका लंबा इतिहास है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़