तेज हवा के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Delhi air quality

राजधानी दिल्ली में तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान आज 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली एनसीआर में मुख्य रूप से आज आसमान साफ रहा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा।

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान आज 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। दिल्ली एनसीआर में मुख्य रूप से आज आसमान साफ रहा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा। पिछले दो दिनों में बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार किया है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 172 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब 28 फरवरी और पांच मार्च को होगा मतदान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है कि आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के बीच रहा। पड़ोसी शहर गुरुग्राम (140) और फरीदाबाद (169) में एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद और कैप्टन अमरिंदर पत्नी प्रनीत कौर ने बनायी चुनाव प्रचार से दूरी, कहा- परिवार सबसे महत्वपूर्ण

शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह कोहरे के साथ दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़