दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बनेगा क्वॉरेंटाइन सेंटर

Quarantine Center

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। यहां पर करीब 1500 लोगों को क्वारेंटाइन करने की सुविधा विकसित की जा सकती है।

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार को निर्णय लिया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का प्रयोग कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के लिए पृथक केंद्र के रूप में किया जाएगा। दक्षिण पूर्वी जिले की जिला मजिस्ट्रेट हरलीन कौर ने भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव से तत्काल स्टेडियम की कमान जिला प्रशासन को सौंपने को कहा है। अब तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 97 मामले सामने आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़