दिल्ली सरकार अदालतों को गुमराह करने की कोशिश कर रही: एलजी सचिवालय

Delhi government
प्रतिरूप फोटो
ANI

उपराज्यपाल सचिवालय के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों द्वारा मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर अदालतें ही अंतिम सहारा हैं।

राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली सरकार पर न्याय वितरण प्रणाली को प्रभावित करने के उद्देश्य से अदालतों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है।

राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली सरकार सोची-समझी रणनीति की तहत याचिकाएं दायर कर रही है और स्पष्ट रूप से झूठे हलफनामे पेश करके न्याय वितरण प्रणाली को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।’’

उपराज्यपाल सचिवालय के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों द्वारा मंत्रियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर अदालतें ही अंतिम सहारा हैं।

बयान में दावा किया गया कि उपराज्यपाल ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। दिल्ली सरकार ने कहा, ‘‘संबंधित मंत्रियों द्वारा बार-बार निर्देश जारी करने के बाद भी केंद्र के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं और उपराज्यपाल मंत्रियों के अनुरोधों का जवाब नहीं देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़