रोहिणी में दिल्ली पुलिस की महिला SI ने की खुदकुशी, घर में फंदे से लटकी मिली लाश

SI commits suicide
ANI
रेनू तिवारी । Jul 26 2025 7:11AM

दिल्ली पुलिस की 29 वर्षीय उप निरीक्षक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ 29 वर्षीय दिल्ली पुलिस उप निरीक्षक सविता ने रोहिणी स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।

रोहिणी में दिल्ली पुलिस की महिला SI ने की खुदकुशी

दिल्ली पुलिस की 29 वर्षीय उप निरीक्षक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी इलाके में स्थित अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान बाहरी दिल्ली के अमन विहार थाने में तैनात 2021 बैच की उप निरीक्षक सविता (29) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह रोहिणी के सेक्टर-11 स्थित अपने घर में फंदे से लटकी मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी ने बताया, ‘‘घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर सेक्टर-11 इलाके से मिली। हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव की रहने वाली महिला पुलिसकर्मी रोहिणी में तीसरी मंजिल में एक फ्लैट में रहती थी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुये परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें आययी है। पूर्वी दिल्ली के जीडी कॉलोनी इलाके में 19 मई 2025 सुबह कथित मानसिक तनाव के कारण दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) की संदिग्ध आत्महत्या से मौत हो गई। मृतक की पहचान उस्मानपुर थाने में तैनात ललित सिरोही के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सिरोही अपने परिवार के साथ फ्लैट नंबर 21 में किराए पर रहते थे। अधिकारियों के अनुसार, सिरोही की पत्नी सोमवार सुबह करीब 8 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने सिरोही को कमरे में खून से लथपथ पाया और पास में ही उनकी सरकारी पिस्तौल भी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि परिवार उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़