दिल्ली-NCR में बारिश होने की आशंका, तापमान बढ़ने का भी अनुमान

Delhi Temperature

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

नयी दिल्ली। दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर में रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: दलाई लामा ने ली कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज, टीकाकरण के बाद दिया संदेश

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़