दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार

Delhi weather
प्रतिरूप फोटो
ANI

51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़