दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, आने वाले दिनों में होगा घना कोहरा

Delhis minimum temperature

दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और गिरने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में लगातार बादल छाए रहे थे और दिल्ली में सोमवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा था। आईएमडी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में 19 जनवरी से खुलेंगे 10वीं-12वीं क्लास के लिए स्कूल, कोरोना नियमों का करना होगा सख्त पालन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है। अधिकारी ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि तापमान अभी और गिरेगा। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़