राम रहीम को चुनाव से पहले मिली 21 दिन की फरलो खत्म, सुनारिया जेल वापस लाया गया

ram rahim
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल वापस लाया गया।रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डेरा प्रमुख को गुरुग्राम से भारी सुरक्षा कवर के तहत दोपहर से पहले रोहतक जिले की सुनारिया जेल लाया गया। उसे सात फरवरी को तीन सप्ताह की फरलो दी गयी थी।

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को तीन सप्ताह की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल वापस लाया गया। राम रहीम सिरसा के अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है। पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे 2017 में दोषी ठहराया था।

इसे भी पढ़ें: तिब्बती नव वर्ष के अवसर पर तिब्बती मुख्य मंदिर मैक्लोडगंज 3 मार्च से खुल जाएगा

रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डेरा प्रमुख को गुरुग्राम से भारी सुरक्षा कवर के तहत दोपहर से पहले रोहतक जिले की सुनारिया जेल लाया गया। उसे सात फरवरी को तीन सप्ताह की फरलो दी गयी थी, ताकि वह गुरुग्राम में अपने परिवार से मिल सके। अधिकारियों के अनुसार, डेरा प्रमुख को 21 दिन के फरलो के दौरान ‘खालिस्तान-समर्थक’’ तत्वों से जान के ‘गंभीर खतरे’ के मद्देनजर जेड-प्लस सुरक्षा भी दी गयी थी। राम रहीम की फरलो पंजाब विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले मंजूर की गयी थी, जहां इनके अनुयायियों की संख्या, खासकर बठिंडा, संगरुर, पटियाला और मुक्तसर में, काफी अधिक है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़