महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन-शोषण के आरोप में धर्मगुरू गिरफ्तार

Dharmaguru arrested for rape, sexual assault with women

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पीडि़ता महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर गत 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करके न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आरोप सही पाए जाने पर आज चंद्रमा राज को गिरफ्तार किया गया।

पटना। महिला थाना पुलिस ने पटना सिटी इलाके के दादर मंडी इलाके से एक धर्मगुरू को दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म और यौन-शोषण के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए धर्मगुरू का नाम चंद्रमा राज है जिन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों पीडि़ता महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर गत 8 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करके न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद आरोप सही पाए जाने पर आज चंद्रमा राज को गिरफ्तार किया गया। विभा ने बताया कि इन महिलाओं ने चंद्रमा राज पर झाड़-फूंक के बहाने उनके साथ दुष्कर्म करने और उनका यौन-शोषण करने का आरोप लगाया है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़