महाराष्ट्र: दिलीप वलसे पाटिल बने नए गृह मंत्री, मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्यपाल को भेजा देशमुख का त्यागपत्र

Dilip Walse Patil

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का त्यागपत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया। इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इसे भी पढ़ें: फडणवीस सरकार को छोड़कर पिछले दो दशक में हर सरकार में मंत्री रहे हैं अनिल देशमुख 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का त्यागपत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में वलसे पाटिल को गृह विभाग का प्रभार सौंपे जाने का भी उल्लेख किया। वर्तमान में वलसे पाटिल आबकारी एवं श्रम मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं। बयान के मुताबिक, अब श्रम मंत्रालय का प्रभार ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ जबकि आबकारी विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री अजित पवार संभालेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़