Dimple Yadav के एफिडेविट से सामने आई जानकारी, लाखों के गहनों की शौकीन हैं सपा अध्यक्ष की पत्नी

dimple yadav
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Apr 17 2024 12:03PM

डिंपल यादव काफी सिंपल और सादगी के साथ रहती है। वो गहने पहने हुए भी कम ही दिखती है। वहीं चुनाव आयोग में दिए ब्यौरे के अनुसार डिंपल यादव के पास लगभग 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इस बार मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहीं हैं। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना नामांकन पत्र भर दिया है, जिससे उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आया है। डिंपल यादव के पास लगभग 15 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है।

आमतौर पर डिंपल यादव काफी सिंपल और सादगी के साथ रहती है। वो गहने पहने हुए भी कम ही दिखती है। वहीं चुनाव आयोग में दिए ब्यौरे के अनुसार डिंपल यादव के पास लगभग 59 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। वहीं कैश की बात की जाए तो उनके पास 5.72 लाख रुपये कैश है। बीकॉम डिग्री धारक डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव के पास भी करोड़ों की चल संपत्ति है। उनके पास 25 लाख से अधिक का कैश भी है। उनके पास कई बैंकों में खाते हैं, जिसमें लाखों रुपये जमा है।

चल संपत्ति है अधिक

नामांकन दाखिल करने के साथ ही उन्होंने शपथ पत्र भी दिखाई दिया है। इसके अनुसार डिंपल और अखिलेश दोनों पर ही एक करोड़ रुपये का लोन है। दोनों के पास कोई कार भी नहीं है, हालांकि अपने क्षेत्र में वो हमेशा महंगाी गाड़ियों से ही दौरा करती हुई दिखती है। वहीं वर्ष 2022 की तुलना में संपत्ति में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति 14 करोड़ रुपये थी। ये शपथ पत्र उन्होंने मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव के लिए दिया था।

नहीं है कोई आपराधिक मामला

डिंपल यादव पर आजतक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने सबसे पहले वर्ष 2019 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब उनकी चल संपत्ति 3.68 करोड़ रुपये थी और अचल संपत्ति 9.30 करोड़ रुपये थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़