Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पारिवारिक झगड़े के दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपने बुजुर्ग पिता की जान ले ली। घटना डोंबिवली के पिसावली इलाके में शुक्रवार सुबह हुई, जहां 70 वर्षीय मुरली साहा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मानपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पिसावली इलाके में पीड़ित मुरली साहा और उनके 32 वर्षीय बेटे विनोद के बीच हिंसक झड़प हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला किया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं, आरोपी बेटे को हिरासत में लिया और वारदात में इस्तेमाल किया गया जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के मकसद और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
अन्य न्यूज़














