मध्य प्रदेश के बैतूल में दोहरा हत्याकांड, क्षेत्र में फैली सनसनी

Double homicide in Betul
दिनेश शुक्ल । Mar 15 2021 9:39PM

मृतक महिला का पति वन विभाग में चौकीदारी करता था, जबकि उसका बेटा और बहू इसी मकान में साथ में रहा करते थे, लेकिन दो तीन दिन पहले ही वे इस घर को छोड़कर किराए के मकान में चले गए थे। मृतक महिला खाना बनाने का काम करती थी।

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई तहसील में  किसी अज्ञात हमलावर द्वारा एक महिला सहित एक किशोरी की नृशंस हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलो मीटर दूर मुलताई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम कामथ में घटित हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिहोरा में जमकर बरसे राकेश टिकैत, जबलपुर को बताया क्रांति का उद्गम स्थल

सोमवार को मुलताई एसडीओपी नम्रता सौंधिया ने बताया कि मुलताई के पास कामथ में एक महिला जयवंता बाई पंवार(45) एवं उसकी नातिन लविशा बाई (11) साल निवासी कामथ की सोमवार सुबह लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक महिला का पति वन विभाग में चौकीदारी करता था, जबकि उसका बेटा और बहू इसी मकान में साथ में रहा करते थे, लेकिन दो तीन दिन पहले ही वे इस घर को छोड़कर किराए के मकान में चले गए थे। मृतक महिला खाना बनाने का काम करती थी। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल का निष्कासन, कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

वही घटना किसने और कैसे की पुलिस इसकी जांच कर जा रही है। जांच के लिए बैतूल से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मृतिका के बेटे ने पुलिस की दी थी। महिला के शव पर दिख रहे चोट के निशान से अंदाज लगाया जा रहा है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया गया है, जबकि बालिका के गले पर चोट के निशान बताये जा रहे है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़