देशभर में धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार, देखें वीडियो

Dussehra

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मनाया गया। दोनों राज्यों में राक्षस राज रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकरण के पुतले जलाए गए।

नयी दिल्ली। देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ दशहरा मनाया गया। अलग-अलग राज्यों से दशहरा मनाने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि दशहरा को भगवान राम रावण का वध करते हैं। जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर देखा जाता है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कामना, देश में शांति और समृद्धि लेकर आए दशहरा 

जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने रामपुर के रामलीला मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर रावण को जलाया। जिसका वीडियो सामने आया है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दशहरे के अवसर पर रावण के पुतले जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार मनाया गया। दोनों राज्यों में राक्षस राज रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकरण के पुतले जलाए गए। हालांकि, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पुतले जलाए गए लेकिन पटाखों का उपयोग नहीं किया गया। उनके स्थान पर पटाखों के साउंड इफेक्ट का उपयोग किया गया। 

इसे भी पढ़ें: सरदार पटेल की विरासत को आगे बढ़ा रहा गुजरात, PM मोदी बोले- राष्ट्र प्रथम हमारा जीवन मंत्र है

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में कड़े सुरक्षा प्रबंधन के बीच त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दोनों राज्यों में मोहाली, होशियारपुर, फगवाड़ा, जालंधर, अमृतसर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला में दशहरे का आयोजन किया। पिछले साल कोविड के कारण दोनों राज्यों में दशहरे का त्योहार फीका-फीका रहा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़