Earth Hour| जब एक घंटे के लिए बंद रहेंगी सभी ASI Monuments की लाइटें

qutub minar
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 23 2024 5:35PM

इसकी शुरुआत 31 मार्च 2007 को सिडनी में हुई थी, जो कि संरक्षण के लिए एक प्रतीकात्मक संकेत है। हर साल अर्थ आवर पर दुनिया भर में लोग स्वेच्छा से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं।

दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से आज 23 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 से 9:30 तक पूरे भारत में 1 घंटे के लिए लाइटें बंद रखी जाएगी। इस दौरान सभी जरुरी भवनों और ऐतिहासिक स्मारकों में भी गैर जरुरी लाइटें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इस कड़ी में शनिवार को स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अर्थ आवर के मौके पर ऐतिहास्क स्मारकों पर एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर दी जाएंगी।

इन स्मारकों में पुराना किला, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, अक्षरधाम, जंतर मंतर, कोटला फिरोज शाह, सफदरजंग का मकबरा और तुगलकाबाद किला शामिल हैं। अर्थ आवर के दौरान रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक लाइटें बंद कर दी जाएंगी। बता दें कि इसकी शुरुआत 31 मार्च 2007 को सिडनी में हुई थी, जो कि संरक्षण के लिए एक प्रतीकात्मक संकेत है। हर साल अर्थ आवर पर दुनिया भर में लोग स्वेच्छा से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं। यह एक ऐसा आंदोलन है जो हमें हमारे ग्रह के लिए अधिक आशावादी और लचीला भविष्य बनाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता रहा है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने 2007 से इस देश में अर्थ आवर का नेतृत्व किया है। हर साल इसे बड़ा बनाया जा रहा है। ये जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के महासचिव और सीईओ रवि सिंह ने दी है। नई दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं को 23 मार्च को अर्थ आवर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य ऊर्जा बचाना और स्थिरता को बढ़ावा देना है, दुनिया भर के अरबों लोग इस पहल में शामिल हो रहे हैं। 23 मार्च, 2024 को अर्थ आवर दिवस, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक एकता का प्रतीक है। 2007 में सिडनी में अपनी शुरुआत से, यह दुनिया भर में स्थिरता और पर्यावरण वकालत को बढ़ावा देने वाले एक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़