ED ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren, चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Hemant Soren
ANI

धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी। विशेष पीएमएलए अदालत ने 15 फरवरी को उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

एक विशेष पीएमएलए अदालत ने 21 मार्च को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी। विशेष पीएमएलए अदालत ने 15 फरवरी को उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद, सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़