झारखंड : देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

Cyber crimes
प्रतिरूप फोटो

पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 मोबाइल हैंडसेट, 28 सिम कार्ड, छः एटीएम, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन मिला है।

सितंबर देवघर में आज पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। देवघर में साइबर थाने के पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने बुधवार को बताया कि जिले के दो थाना क्षेत्रों में छापामारी कर कुल आठ साइबर ठगों को आज गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह छापामारी पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रसाद ने बताया कि छापामारी जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम-बडा चरपा, मुरलीपहाडी, चुनजो, केन्दुआटांड एवं सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम-चरघरा में की गयी जहां से आठ साइबर ठगों की गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड उच्च न्यायालय ने घाटकुरी खान पर प्रतिक्रिया देने के लिए सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को 16 मोबाइल हैंडसेट, 28 सिम कार्ड, छः एटीएम, एक पासबुक, एक चेकबुक, एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन मिला है।

इसे भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़