राधामोहन सिंह को बनाया गया BJP के संगठन चुनावों का चुनाव अधिकारी
अंकित सिंह । Jul 19 2019 6:54PM
भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के सांसद राधामोहन सिंह, हंसराज अहीर, विनोद सोनकर और सीटी रवि को भाजपा के आगामी संगठन चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। pic.twitter.com/zKVaIVvknz
— BJP (@BJP4India) July 19, 2019
राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है जबकि बाकी लोगों को सह-चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। राधमोहन सिंह बिहार के मौतीहारी से सांसद हैं और मोदी सरकार पार्ट-1 में कृषि मंत्री थे।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़