केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3 फीसदी बढ़ा, ओडिशा में चक्रवात Arnab से अलर्ट

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। वहीं चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश से दक्षिणी ओडिशा में जनजीवन प्रभावित हुआ और 30 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा ईडी ने आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय की संपत्ति कुर्क की है।

बुधवार को शाम साढ़े छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

प्रादे105 ओडिशा चक्रवात लीड प्रभाव चक्रवात अर्नब के कारण हुई बारिश से ओडिशा में जनजीवन प्रभावित, दक्षिणी जिलों में अलर्ट जारी भुवनेश्वर, चक्रवात अर्नब के कारण हुई मूसलाधार बारिश से दक्षिणी ओडिशा में आम जनजीवन प्रभावित हुआ और राज्य सरकार को 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है जबकि कई जिलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि47 कांग्रेस लीड सीईसी खरगे के आवास पर आयोजित होगा ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने संविधान की भावना और उसके प्रावधानों का उल्लंघन किया है तथा वह ‘‘द्वेषपूर्ण जोड़ी’’ के इशारे पर काम कर रहे हैं।

अर्थ54 लीड मंत्रिमंडल महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनधारकों को भी फायदा नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।

दि67 ईडी आजम खान विश्वविद्यालय कुर्क ईडी ने आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय की जमीन और इमारत कुर्क की नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बताया कि उसने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की जमीन और इमारत धनशोधन रोधी कानून के तहत कुर्क कर ली है।

प्रादे50 : कर्नाटक चुनाव लीड नतीजे कर्नाटक विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, विपक्ष ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की बेंगलुरु, कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने सभी चार सीट जीत लीं।

प्रादे85 उप्र परिषद चुनाव तीसरी लीड परिणाम उप्र विधानपरिषद चुनाव : अब तक पांच सीट भाजपा के खाते में, तीन सपा को मिलीं लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में जारी मतगणना में अब तक आठ सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं, जिनमें से पांच सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तीन पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है।

प्रादे84 महाराष्ट्र परिषद चुनाव रूझान महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : महायुति तीन सीट पर आगे, विपक्षी राकांपा(शप) को दो सीट पर बढ़त नागपुर/पुणे, महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिए बुधवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत ‘महायुति’ गठबंधन तीन सीटों पर आगे चल रहा है जबकि विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे93 बिहार लीड विधान परिषदचुनाव परिणाम बिहार विधानपरिषद चुनाव: जन सुराज ने खोला खाता, दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश राय जीते पटना, बिहार विधानपरिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है तथा पार्टी प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के निवर्तमान एमएलसी (विधानपरिषद सदस्य) मदन मोहन झा को 324 मतों से पराजित कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे90 मणिपुर उपमुख्यमंत्री दिखो साक्षात्कार कोई संदेह नहीं है कि उपमुख्यमंत्री के पति के नेतृत्व वाले संगठन ने नगा लोगों की हत्या की: दिखो इंफाल, मणिपुर के उपमुख्यमंत्री लोसीई दिखो ने बुधवार को कहा कि उन्हें इस बात में “कोई संदेह नहीं” है कि इस साल की शुरुआत में नगा समुदाय के लोगों की हत्या में कुकी उग्रवादी संगठन शामिल था, जिसका नेतृत्व दूसरी उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन के पति करते हैं।

वि22 स्पेन लीड ट्रेन हादसा स्पेन के तोलेदो प्रांत में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में 30 लोगों की मौत मैड्रिड, स्पेन के तोलेदो प्रांत में बुधवार को दो ट्रेन के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया संगठनों ने यह जानकारी दी।

अर्थ55 शेयर दूसरी लीड जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर करीब 27 प्रतिशत चढ़कर बंद; दूसरी सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी बनी मुंबई, रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही वह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

खेल28 खेल भारत प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शृंखला से बाहर हुए प्रसिद्ध, नबी को मौका मिलने की संभावना नयी दिल्ली, भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :

वि25 एआई कंप्यूटर प्रोग्राम महंगे सॉफ्टवेयर को मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए एआई का सहारा ले रहे लोग मेलबर्न, ‘चैट जीपीटी’ और ‘क्लाउड’ जैसे ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (जीएआई) टूल का शुरुआती इस्तेमाल ‘सोर्स कोड’ तैयार करने के लिए किया गया था। ‘सोर्स कोड’ कंप्यूटर की भाषा में लिखे गए वे निर्देश होते हैं, जिनसे वर्ड प्रोसेसर, इंटरनेट ब्राउजर और अन्य सॉफ्टवेयर आकार लेते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़