शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईपीएफओ के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा की वेतन सीमा को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने की मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त सरकार ने 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क वापस लेने से इनकार किया है।
नयी दिल्ली, 16 सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
प्रादे108 छत्तीसगढ़ झीरम मृत्युदंड 2013 झीरम घाटी माओवादी हमला: एनआईए अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 दोषियों को बुधवार को मृत्युदंड सुनाया।
अर्थ50 यूपीआई सरकार यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने का फैसला वापस नहीं होगा : शीर्ष अधिकारी नयी दिल्ली, सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने या इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है।
दि37 कांग्रेस राहुल यूपीआई प्रधानमंत्री साहस दिखाएं, यूपीआई टैक्स वापस लें: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क की व्यवस्था को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह झुक गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए शुल्क को वापस लेना चाहिए।
दि45 गृह मंत्रालय यूएपीए लीड भट्टी शहजाद भट्टी नेटवर्क यूएपीए के तहत प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
दि22 : विदेश मंत्रालय पाकिस्तान तलब पाकिस्तानी नौसेना के पोत की भारतीय जहाज से टक्कर के बाद पाक के दूतावास प्रभारी तलब नयी दिल्ली: अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलसीमा के भीतर पाकिस्तानी नौसेना के एक पोत द्वारा भारतीय नौसेना के जहाज को टक्कर मारने के ‘‘अस्वीकार्य आचरण’’ के बाद भारत ने पाकिस्तान के दूतावास प्रभारी को बुधवार को तलब किया।
दि42 दिल्ली डीपीसीसी मूर्ति विसर्जन यमुना और अन्य जलाशयों में मूर्ति विसर्जन पर रोक: डीपीसीसी नयी दिल्ली, गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा के मद्देनजर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना और अन्य जलाशयों में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगा दी है। विसर्जन केवल स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जा सकेगा।
प्रादे80 बिहार यूसीसी जदयू राजद यूसीसी के मुद्दे पर राजग छोड़ महागठबंधन में लौट आये जदयू: भाई वीरेंद्र पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।
प्रादे85 महाराष्ट्र दीपके अभियान कॉजपा 17 सितंबर को गढ़चिरौली से ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू करेगी: दीपके नागपुर, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारत में आदिवासी स्कूलों को पिछले 80 वर्ष में सरकार की उपेक्षा का सामना करना पड़ा है।
प्रादे24 : केरलम न्यूज चैनल दूसरी लीड तलाशी मेस्सी कार्यक्रम विवाद: कोच्चि में ‘रिपोर्टर टीवी’ के दफ्तर में पुलिस की तलाशी कोच्चि: मलयालम समाचार चैनल ‘रिपोर्टर टीवी’ के कोच्चि स्थित मुख्यालय में बुधवार तड़के पुलिस की एक टीम ने तलाशी ली। चैनल ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से उसके समाचार संचालन में बाधा पहुंची।
वि26 ईयू प्रमुख लीड कनाडा ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कनाडा को समूह का पहला सहयोगी सदस्य बनाने की इच्छा जताई स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कनाडा के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) का पहला एसोसिएट सदस्य बनने का रास्ता खोलने का प्रस्ताव रखा।
अर्थ32 मंत्रिमंडल ईपीएफओ सरकार ने ईपीएफओ के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, सामाजिक सुरक्षा दायरा बढ़ेगा नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा को मौजूदा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी। इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों के ईपीएफओ के अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा दायरे में आने की उम्मीद है।
खेल19 खेल आईपीएल नीलामी भारत में होगी आईपीएल नीलामी : लीग चेयरमैन अरूण धूमल नयी दिल्ली, पिछले तीन सत्र विदेश में कराने के बाद आईपीएल 2027 सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी भारत में होगी। आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने यह जानकारी दी।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि36 वायरस डीएनए क्या प्राचीन वायरस को फिर से जीवित किया जा सकता है; 500 साल पुराने चेचक के डीएनए से मिले अहम सुराग ऑक्सफोर्ड, चेचक दुनिया में पूरी तरह समाप्त की गई एकमात्र मानव संक्रामक बीमारी है। अब शोधकर्ताओं ने उत्तरी चिली में दफन दो मूल निवासियों के प्राकृतिक रूप से ममीकृत अवशेषों से चेचक पैदा करने वाले वेरियोला वायरस के प्राचीन डीएनए के अंश हासिल किए हैं।
वि29 रूस प्रतिबंध शासन युद्ध और प्रतिबंध किस तरह रूस के विशाल इलाके के शासन के तरीके को बदल रहे हैं मेलबर्न, दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के सामने अपने विशाल भूभाग में आर्थिक गतिविधियों, बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने की चुनौती हमेशा से रही है। कुल 11 समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में फैले और 14 देशों के साथ सीमा साझा करने वाले रूस के लिए यह चुनौती यूक्रेन के खिलाफ साढ़े चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और वैश्विक संपर्कों में आए व्यवधान के कारण और बढ़ गई है।
अन्य न्यूज़














