Maharashtra की राजनीतिक हलचल को बढ़ा गया फडणवीस का चार साल पुराना वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

devendra fadanvis
ANI
अंकित सिंह । Oct 28 2023 1:07PM

महाराष्ट्र लगातार राजनीतिक सुर्खियों में बना रहता है। भले ही वहां के मुख्यमंत्री पद की कमान एकनाथ शिंदे के हाथों में हो लेकिन कहीं ना कहीं उनको लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहता है।

महाराष्ट्र भाजपा ने अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चार साल पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि वह राज्य की कमान संभालेंगे। इस वीडियो के सामने आने के साथ ही राज्य में राजनीतिकअटकलें तेज हो गईं है। हालांकि, दो घंटे बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। राज्य भाजपा ने शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "मैं एक नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए वापस आऊंगा।" 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था, "मी पुन्हा येइन" (मैं वापस आऊंगा)। इस टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया मीम्स बने। भले ही पोस्ट को डिलीट कर दिया गया हो लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मप्र में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, शाह और योगी शामिल, उमा भारती का नाम गायब

महाराष्ट्र लगातार राजनीतिक सुर्खियों में बना रहता है। भले ही वहां के मुख्यमंत्री पद की कमान एकनाथ शिंदे के हाथों में हो लेकिन कहीं ना कहीं उनको लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहता है। यही कारण है कि भाजपा बार-बार यह कहती रही है कि एकनाथ शिंदे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। राज्य में एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा की बदौलत एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। जब से अजित पवार शिंदे भाजपा सरकार में शामिल हुए हैं, उसके बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर भी अटकलें का दौरा और तेज हो गया है। फडणवीस अब महाराष्ट्र में दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं, दूसरे राकांपा के विद्रोही गुट के अजित पवार हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में बोले PM Modi, डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसानों को कर रहे सशक्त

महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि शुक्रवार को पोस्ट किए गए वीडियो से "कोई अन्य निष्कर्ष" निकालने की आवश्यकता नहीं है। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि वीडियो एक ‘‘उत्साही’ पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्ट किया था और उसका गलत मतलब नहीं निकाला चाना चाहिए। बावनकुले ने कहा कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारी के हिस्से के तहत पालघर जिले के दौरे पर थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को फडणवीस का चार वर्ष पुराना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि वह राज्य का नेतृत्व करने के लिए फिर से लौटेंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़