फडणवीस ने चौहान से मुलाकात की; कृषि और ग्रामीण मुद्दों पर चर्चा

Fadnavis
ANI

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहेगा और देश के विकास एजेंडे में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर चौहान ने बातचीत को ‘बेहद सकारात्मक और सार्थक’ बताया।

उन्होंने कहा किकृषि और ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए, चौहान ने कहा कि फडणवीस ‘दूरदर्शी सोच’ के हैं और उनके नेतृत्व में राज्य में किसान कल्याण, ग्राम उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए कई पहल की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र निरंतर प्रगति करता रहेगा और देश के विकास एजेंडे में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़