Middle East में नौकरी दिलाने के नाम पर चला रहे थे वीजा की फेक कंपनी, Delhi Police ने किया दो को गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 21 2023 5:28PM

दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने फर्जी वीजा मुहैया कराकर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शिकायतकर्ता राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में एक संयुक्त शिकायत दर्ज कराई तब इस मामले का खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो की फर्जी वीजा मुहैया कराने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड भी बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने इस फर्जी वीजा रैकेट को चलाने के लिए दफ्तर खोला हुआ था। 

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय गोगराज और 23 वर्षीय सुशील के तौर पर हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मध्य पूर्व यानी मिडिल ईस्ट में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बनाया। इन्होंने पिछले चार माह में करीब 300 लोगों से ठगी की है। दोनों आरोपी एक और व्यक्ति के साथ दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में 'मीट वीजा' नाम से फर्जी वीजा कंपनी चलाते थे। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाते थे।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

मामला तब सामने आया जब एक शिकायतकर्ता ने अन्य पीड़ितों के साथ पुलिस से संपर्क किया और राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में एक संयुक्त शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच से पता चला कि आरोपी मध्य पूर्व में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए पीड़ितों को आकर्षित करते थे। वे पीड़ितों को सुभाष नगर स्थित अपने कार्यालय में बुलाते थे और पासपोर्ट और आंशिक भुगतान की मांग करते थे। 

दोनों ने एक डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ एक लिंक भी स्थापित किया था जहां आवेदकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जाता था। इसके बाद पासपोर्ट पर मुहर लगवाने के लिए नेपाल भेजा गया था। स्टाम्प्ड वीजा सौंपने के बाद ही दोनों आरोपी शेष बची हुई रकम की मांग करते थे। आरोपियों की धोखाधड़ी के बारे में पीड़ितों को हवाईअड्डे के आव्रजन काउंटर पर पता चलता था। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़