पंजाब में चुनाव लड़ेंगे किसान संगठन के नेता! बलबीर राजेवाल को CM उम्मीदवार बनाने की तैयारी, AAP से गठबंधन संभव

Balbir Rajewal
अंकित सिंह । Dec 25 2021 3:48PM

किसानों के चुनावी मैदान में उतरने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। साल भर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने के बाद लौटे किसान संगठनों ने चुनावी तैयारी पूरी कर ली है।

पंजाब की राजनीति दिलचस्प हो गई है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक और फ्रंट यहां तैयार हो गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 से ज्यादा किसान संगठनों ने बलबीर सिंह राजेवाल को यूनाइटेड फ्रंट का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। हालांकि बलबीर राज्यपाल की ओर से फिलहाल इस पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। लेकिन ज्यादातर किसान संगठन चुनाव में उतरने के पक्ष में है। किसानों के चुनावी मैदान में उतरने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने काशी को दिया 2100 करोड़ रुपए की सौगात, बोले- कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है गाय, हमारे लिए माता है

साल भर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन करने के बाद लौटे किसान संगठनों ने चुनावी तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी यह भी है कि किसान संगठनों का यह फ्रंट आम आदमी पार्टी से भी गठबंधन कर सकता है। किसान संगठन 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है और आम आदमी की सरकार बनने की स्थिति में डिप्टी सीएम का फार्मूला भी तय किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर लगभग 1 साल तक चला। इसमें पंजाब के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इसे भी पढ़ें: चन्नी सरकार का किसानों को तोहफा, माफ किया दो लाख रुपये तक का कर्ज

किसान आंदोलन के दौरान बलबीर सिंह राजेवाल एक बड़ा चेहरा बन कर उभरे। बलबीर सिंह उन किसान नेताओं में भी शामिल रहे जो आंदोलन को गैर सियासी और गैर धार्मिक बनाने की वकालत कर रहे थे। बलबीर सिंह राजेवाल भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक नेताओं में से हैं। खन्ना और समराला में उनका अपना दबदबा है। बलवीर सिंह की उम्र 77 वर्ष है और वह 12वीं पास हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़