वित्त मंत्री सीतारमण ने मतदाताओं से की अपील: कृपया घर से निकलें और मतदान करें

Nirmala Sitharaman
ANI

दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने की आशंका के मद्देनजर मतदान के शुरुआती घंटों में तेजी से मतदान हुआ। कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीट पर पहले दौर के चुनाव में मतदान जारी है।

 निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोगों से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ते तापमान के बावजूद अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सीतारमण ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है।

सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। बेंगलुरु में आज गर्मी हो सकती है लेकिन बाहर निकलना अहम है। अपने समय के अनुसार कृपया आएं और मतदान करें।’’

दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ने की आशंका के मद्देनजर मतदान के शुरुआती घंटों में तेजी से मतदान हुआ। कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीट पर पहले दौर के चुनाव में मतदान जारी है।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में पहले दौर के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से 226 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 30,602 मतदान केंद्रों में 2.88 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़