नोएडा में डॉक्टर के बंगले में आग लगी, 12 से अधिक लोगों को बचाया गया

Fire
Google free License

शहर के सेक्टर-20 में शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए जलाए गए दीपक से एक डॉक्टर के बंगले में आग लग गई जिससे बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नोएडा (उप्र)। शहर के सेक्टर-20 में शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए जलाए गए दीपक से एक डॉक्टर के बंगले में आग लग गई जिससे बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को दमकलकर्मियों ने बचा लिया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हैदरपुरा मुठभेड़: मृतक का शव निकालने की याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

अधिकारियों ने कहा कि करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा, सुबह करीब 10 बजे हमें सेक्टर-20 के डी ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकलकर्मी और तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल

सिंह ने कहा कि डॉक्टर ने सुबह के समय पूजा-अर्चना के लिए दीपक जलाया था जिससे बंगले की पहली मंजिल पर आग लग गई जहां बच्चों सहित 13 लोग फंस गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि बंगले के अंदर पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पैनलिंग थी, जिसकी वजह से बहुत अधिक धुआं निकला और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़