सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में लगी आग, तीन महिलाओं समेत छह लोग झुलसे

Fire

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सतपुरा के निकट जयबाला जी पटाखा फैक्टरी में आज सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गये।

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत छह कर्मचारी झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिये है। सिंह ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ के अन्तर्गत ग्राम सतपुरा के निकट जयबाला जी पटाखा फैक्टरी में आज सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गये। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और पुलिस मौके पर पहुंचे गए। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुंगेर में हिंसा, SP लिपि सिंह और DM हटाए गए 

सिंह ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम पर है। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़