Noida में निजी विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो छात्र गिरफ्तार

Firing
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में गोलियां चलाईं, एक अन्य छात्र और उसके साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

नोएडा पुलिस ने निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों को झगड़े के बाद छात्रों के दूसरे समूह पर गोली चलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें कथित तौर पर एक कार को सड़क पर तेज गति से जाते देखा जा सकता है और संदेह है कि कार में बैठे लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर सेक्टर 126 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को आज पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में गोलियां चलाईं, एक अन्य छात्र और उसके साथियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।’’ प्रवक्ता के अनुसार मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुशांत शर्मा और पारस धामा के रूप में की गई है, दोनों की उम्र लगभग 22-23 वर्ष है और वे यहां एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर के छात्र हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़