रांची में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार

minor
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

झारखंड की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, “हमने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

रांची, 31 जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवं हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नौवीं कक्षा की छात्रा का शव 23 जुलाई को रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में धान के एक खेत से मिला था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, “हमने मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।” आलम के मुताबिक, “पीड़िता अपनी बहन के साथ धान के खेत में काम कर रही थी। उसकी बहन दिन का काम खत्म करके घर चली गई। पीड़िता ने उससे कहा कि वह अपना काम पूरा करने के बाद घर लौट आएगी।” उन्होंने कहा, “आरोपियों ने पीड़िता को खेत में अकेला पाया। उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया।” आलम के अनुसार, पांचों आरोपी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़