केजरीवाल का शाह पर तंज: झंडा कहता है, भारत माता दुखी है

flag-says-bharat-mata-is-sad-says-arvind-kejriwal
[email protected] । Aug 16 2018 8:43AM

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं।

नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। केजरीवाल की प्रतिक्रिया उस वीडिया पर आयी है जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रस्सी खींचने पर तिरंगा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है- कि वो दुखी है।’ तिरंगे के गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर उसे साझा किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़